फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पास एंड्रॉयड फोन है या विंडोज? जानिए इनकी खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्टफोन का जिक्र होने पर अब सैमसंग, नोकिया, सोनी और एचटीसी सरीखे ब्रांड्स की चर्चा नहीं होती। अब पूछा जाता है कि आपके पास एंड्रॉयड फोन है या विंडोज? हो भी क्यों ना! स्मार्ट होते जा रहे फोन के पीछे सबसे बड़ा रोल भी इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स (ओएस) का ही है।
विज्ञापन

क्या है विंडोज फोन

यह माइक्रोसॉफ्ट का ओएस है। इसके स्नैप स्क्रीन और लाइव टाइटल जैसे फीचर्स इसे दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम्स से अलग बनाते हैं। विंडोज स्क्रीन पर लाइव टाइटल्स में आप सभी एप देख और ऑपरेट कर सकते हैं। एप से जुड़ी कोई भी सेटिंग सीधे एप में ही इन-बिल्ट की गई है।

iOS में ऐसा करने के लिए एप को एग्जिट करके सेटिंग्स में जाकर एडजेस्ट करना होता है। विंडोज फोन का करंट फाइल सिस्टम फोन में कहीं भी कोई भी फाइल सर्च करने में मदद करता है, iOS में ऐसा फुल फाइल सिस्टम सर्च ऑप्शन नहीं है।

क्या है एंड्रॉयड

यह गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसे खासतौर पर टचस्क्रीन डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। नोकिया, ब्लैकबेरी और एपल को छोड़कर तकरीबन हर ब्रांड में आपको एंड्रॉयड फोन मिल सकता है। अलग-अलग स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन वाले कई तरह के एंड्रॉयड मॉडल्स बाजार में उपलब्ध हैं।

कस्टमाइज्ड होम स्क्रीन और और फन वेदर या क्लॉक जैसे विजेट भी इसमें एड किए जा सकते हैं। एंड्रॉयड एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जो आसानी से यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS यूजर्स के लिए एंड्रॉयड को पसंद करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि इसकी स्पीड iOS जितनी तेज नहीं होती है। एंड्रॉयड फोन लेते समय हैंडसेट की स्क्रीन का जरूर ध्यान रखें।

ब्लैकबेरी

अगर आप सिर्फ टेक्सट, कॉल और ईमेल चेक करने के लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो ब्लैकबेरी आपके लिए ठीक रहेगा। इसका वेब ब्राउजिंग एक्सपीरियंस दूसरे किसी ऑपरेटिंग सिस्टम से काफी बेहतर है। बिजी प्रोफेशनल के लिए इसका फास्ट मेल कॉरसपोंडेंस काफी अच्छा अनुभव होगा।

आईओएस

मार्केट में उपलब्ध एप्लीकेशंस में से ज्यादातर एपल के पास उपलब्ध हैं। आईओएस इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको आईफोन लेना होगा, जो दूसरे मॉडल्स से काफी महंगा है। इसमें पीसी के साथ इंटीग्रेशन और सिंक्रोनाइजेशन की व्यवस्था भी काफी मुश्किल है। यह सिर्फ एपल कंप्यूटर्स के साथ ही अच्छी तरह इंटीग्रेट हो सकता है। इसमें दिया गया वेब ब्राउजर सफारी क्रोम और एक्सप्लोरर जितना अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

मार्केट के मिजाज

इस समय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा भागीदारी है गूगल के एंड्रॉयड की। एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2014 तक भारत में एंड्रॉयड का कुल मार्केट शेयर 34.77 प्रतिशत था। यह दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम्स के मुकाबले सबसे ज्यादा है। एपल का iOS जहां एक खास वर्ग में अब भी पसंद किया जा रहा है, वहीं विंडोज फोन को अपनी जगह बनाने में वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें