फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत

Mon, 02 Jun 2014 12:45 AM IST
झज्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित पारले फैक्ट्री के पास एक टाटा-407 (मिनी ट्रक) और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल है। उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

आसोदा निवासी करीब 11 वर्षीय रिंकू अपने परिचित सागर निवासी लाइनपार के साथ बाइक पर बैठकर रविवार को बहादुरगढ़ में किसी कार्य के लिए आया था। यहां से काम निपटान के बाद जब वे वापस घर लौट रहे थे तो पारले फैक्ट्री के पास एक टाटा-407 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

 इस हादसे में बाइक पर सवार सागर और किशोर रिंकू घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सागर ने दम तोड़ दिया जबकि किशोर रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक से टक्कर होने के बाद टैंपो कुछ ही दूर सड़क पर रोड़ियाें में फंस गया।
विज्ञापन


 इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 चौकी पुलिस से जांच अधिकारी राजेश कुमार पीजीआई रोहतक रवाना हुआ है।
सेक्टर-6 चौकी प्रभारी सेठी मलिक का कहना है कि जिस टाटा-407 से बाइक में टक्कर लगी है उसे कब्जे में ले लिया है। घायल बच्चे रिंकू के बयान लेने के लिए पुलिसकर्मी को रोहतक भेजा गया है। उसके बाद ही टाटा-407 चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें