फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस की जरूरत नहीं, अब मुफ्त माइक्रोसॉफ्ट विंडोज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपग्रेड वर्जन पर काम कर रही है।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट इसको 'विंडोज 8.1 विद बिंग’ नाम से अप्रैल में पेश कर सकती है। कंपनी इसको यूजर्स के लिए फ्री उपलब्ध करा रही है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नया वर्जन लगभग विंडोज 8.1 जैसा ही है। इसमें कोई खास फर्क नहीं होगा।

कम होगी विंडोज फोन की कीमत

इसके अलावा खबर यह भी है कि कंपनी विंडोज फोन की कीमतें भी कम कर सकती है या अपने विंडोज ओएस को भी एंड्रॉयड की तरह ओपन मार्केट के रूप में उतरा सकती है।

एक प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘द वर्ज’ का सूत्रों के हवाले से दावा है कि इस पेशकश के पीछे कंपनी का इरादा अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाना है। फिलहाल कंपनी अभी फ्री वर्जन की टेस्टिंग कर रही है।
विज्ञापन

1 लाख से ज्यादा एप्लिकेशंस

वर्ज के मु‌ताबिक इस फ्री वर्जन में माइक्रोसॉफ्ट की कई ऐप पहले से मौजूद होंगी। कंपनी पहले ही यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विंडोज 8 में कई बदलाव कर चुकी है।

उम्मीद की जा रही है कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का यह नया वर्जन टचस्क्रीन फोन, टेबलेट और कंप्यूटर के अलावा की-बोर्ड और माउस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी आसान होगा। इस फ्री वर्जन को कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों को भी दिए जाने की चर्चा है ताकि वे इसे इनबिल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में पेश कर सकें। मार्च महीने के अंत तक विंडोज ऐप स्टोर पर 1 लाख से ज्यादा एप्लिकेशंस उपलब्ध हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें