फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, छात्र निलंबित

Wed, 24 Sep 2014 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में भूगोल विभाग की छात्रा ने एक छात्र पर कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विवि प्रबंधन ने दुर्व्यवहार व उत्पीड़न के आरोप में छात्र को निलंबित कर दिया है। उसे हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है। बता दें कि छात्र को विभाग की अधिकृत रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है।

भूगोल विभाग की छात्रा ने आरोप लगाया था कि एमए भूगोल का एक छात्र उसे वाट्सएप पर अश्लील वायस मैसेज भेजे। विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. बंसल को शिकायत की गई। आरोप है कि भनक लगते ही छात्र ने कथित तौर पर छात्रा को धमकी दी कि उसे किडनैप कर लेगा। 22 सितंबर को छात्रा ने विभागाध्यक्ष को शिकायत दी की यदि कार्रवाई नहीं की तो वह परिसर में ही आत्महत्या कर लेगी। विभागाध्यक्ष भी सकते में आ गए और तुरंत वीसी एच. एस. चहल को मामले की जानकारी दी। वीसी और रजिस्ट्रार एस. पी. वत्स ने छात्रा को सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसके घर भेज दिया था।
विज्ञापन

प्रबंधन ने की दबाने की कोशिश
एमडीयू प्रशासन ने मामले को पहले दबाने की कोशिश की। मामला छात्रा से दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का था। इसी आरोप में उसे निलंबित भी किया। इसके अलावा साइबर क्राइम में भी यह मामला आता है। बावजूद इसके यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाहर सूचना जाने की बात पर प्रबंधन हरकत में आया और कार्रवाई की गई। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का तर्क है कि रविवार रात को शिकायत मिलने केबाद सोमवार को ही छात्र को निलंबित करने और हॉस्टल से  निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। आदेश यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रेशन और स्कॉलरशिप ब्रांच की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हॉस्टल से भी निकाला
छात्र को विभाग की रिपोर्ट पर निलंबित किया गया है। यह निलंबन प्रॉक्टोरियल बोर्ड की जांच प्रक्रिया चलने तक बरकरार रहेगा। आरोपी को हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है।  
डॉ. एस. पी. वत्स, रजिस्ट्रार, एमडीयू, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें