फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू फिर बना कबड्डी चैंपियन

Thu, 06 Nov 2014 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में मेजबान एमडीयू ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


इस खिताबी मुकाबले में एमडीयू ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को आखिरी मिनटों में दो प्वॉइंट से शिकस्त दी। एमडीयू ने ये मैच 11-9 से जीता।

इस जीत के साथ ही एमडीयू ने नॉर्थ जोन में लगातार तीसरी बार खिताब हासिल कर हैट्रिक लगाई है। अब नेशनल लेवल पर होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी मैचों में एमडीयू की टीम नार्थ जोन का नेतृत्व करेगी। वहीं तीसरे नंबर पर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और चौथे पर पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला रही।

टीम पर हमें गर्व है- कुलपति
बुधवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति एचएस चहल ने कहा कि एमडीयू टीम की इस उपलब्धि से हम सभी को गर्व महसूस हो रहा है। एमडीयू की टीम ऑल इंडिया वुमेन कबड्डी चैंपियनशिप में भी अपना दमखम दिखाएगी। एमडीयू केस्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. डीएस ढुल ने कहा कि कबड्डी सहित अन्य खेलों में भी एमडीयू के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल खिलाड़ी समारोह में रहे मौजूद
समापन समारोह में कबड्डी के इंटरनेशनल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। भारतीय कबड्डी (पुरुष) टीम के कप्तान राकेश कुमार, भारतीय टीम के सदस्य सुरजीत नरवाल, भारतीय कबड्डी (वुमेन) टीम की सदस्य कविता सिवाच और प्रोमिला बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें