फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हील चेयर पर ऑफिस पहुंचा एमबीबीएस का परिणाम

Sun, 14 Dec 2014 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ विवि रोहतक से एमबीबीएस कर रहे छात्रों का भविष्य व्हील चेयर पर घूमता है।
विज्ञापन


दो महिला बीयरर शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वार्ड दो से एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों का रिजल्ट व्हील चेयर पर लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराने पहुंचीं।

महिला बबीता से पूछा गया कि वह व्हील चेयर पर क्या लेकर आई है तो उसने कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता दी। उसने बताया कि वह वार्ड दो से एक पैकेट लाई थी, जिसे जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने वार्ड दो की विभागाध्यक्ष से इस बारे में बात की है। विभागाध्यक्ष बीययर को पैकेट के बारे में अच्छे से नहीं बता पाए और वह ले कर चल दी। पैकेट इसलिए अहम था क्योंकि इसमें एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम था। इसके लिए सरकारी वाहन का प्रयोग किया जाना था। सारी गड़बड़ी ध्यान न दिए जाने की वजह से हुई है। भविष्य में विभागाध्यक्ष को सचेत रहने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें