फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बाजारों में समझाने निकलेंगे पार्षद, अफसर और व्यापारी नेता

Wed, 10 Dec 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाजारों में अतिक्रमण और पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर अभियान चलाने से अफसर पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन


कई तारीखों के बाद आखिरकार मंगलवार को फैसला लिया गया कि बुधवार से अभियान तो चलाया जाएगा, लेकिन पहले दुकानदारों को समझाया जाएगा।

नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कमेटी और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच दो घंटे चले मंथन के बाद यह रास्ता निकाला गया। दुकानदारों को समझाया जाएगा कि वे सामान अपनी सीमा तक ही रखें।
पहले दिन यहां चलेगा अभियान
कमेटी चेयरमैन पार्षद अनिल ने बताया कि सभी व्यापारी नेता भी चाहते हैं कि अतिक्रमण हटे। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी और ग्राहक भी दुकानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। बुधवार को सुबह 11 बजे किला रोड, 12 बजे रेलवे रोड, एक बजे शौरी मार्केट, 3 बजे कृष्णा मार्केट और शाम 5 बजे त्यागी कॉलोनी में अभियान चलाया जाएगा। उनके साथ संबंधित बाजारों के संगठनों के प्रतिनिधि, नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी, दो पुलिसकर्मी और अतिक्रमण हटाओ कमेटी के सभी सदस्य व संबंधित वार्ड का पार्षद भी रहेंगे।
विज्ञापन

बाजार में सड़क पर खींचेगी लक्ष्मण रेखा
पूरे शहर को इस तरह कवर किया जाएगा कि एक-एक दुकान तक पहुंचा जा सके। इसमें 15 से 20 दिन लग सकते हैं, लेकिन इसके बाद सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। चेयरमैन अनिल ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है। बाजार में सड़क पर सफेद पट्टी भी बनाई जाएगी ताकि कोई उसके बाहर सामान न रख सके। बैठक में कमेटी सदस्य बलराज, सूरजमल रोज, अशोक जैन व जयकिशन शर्मा के अलावा कई बाजारों के प्रधान मौजूद रहे।
रेहड़ियों के लिए तय होगी जगह
फैसला लिया गया कि रेहड़ियों के लिए भी जगह तय की जाएगी। ताकि बाजारों में इधर-उधर रेहड़ियां खड़ी न हो सकें। कमेटी की ओर से जल्द ही ऑटो यूनियन के साथ भी बात की जाएगी। ऑटो के लिए शहर में स्टैंड तय करने को लेकर चर्चा होगी। रास्ते में ऑटो नहीं रुकने से जाम से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

हर बार दिया जा रहा समय
नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर लगातार समय दिया जा रहा है। 14 नवंबर की बैठक में सात दिन का समय दिया गया। 21 नवंबर आया तो 27 नवंबर तक का वक्त बढ़ा दिया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। अधिकारी दावा करते रहे कि कार्रवाई होगी। अब एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ कमेटी की बैठक हुई तो उसमें भी दुकानदारों को समय दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें