फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्था में लिा महिला का शव

Sat, 17 May 2014 01:11 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 खरखौदा के दिल्ली मार्ग स्थित एक घर में महिला का अर्धनग्न शव मिला। सूचना पर डीएसपी अजीत सिंह, थाना प्रभारी सोमवीर सिंह और एसएफल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सुनील के मकान में किराए की दुकान लिए दिलबाग जब सुबह सुनील के घर पहुंचा तो काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, वहीं इस बीच दिलबाग को बच्चे केे रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


 इस पर दिलबाग मकान के दूसरे दरवाजे पर गया। दूसरा दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनील की पत्नी मोनिका का शव अर्धनग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा था। उसने इसकी सूचना सुनील और उसके बड़े भाई राजपाल को दी, जो उसके मकान से थोड़ी दूर स्थित मकान में रहता है। राजपाल ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, एफएसएल टीम सहित डीएसपी अजीत सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा किया।
पत्नी का शव देख युवक हुआ हुआ बहोश
सुनील गुरुवार रात अपने पांच वर्षीय पुत्र शक्ति को लेकर अपनी बहन के घर बहादुरगढ़ गया हुआ था। सूचना पर जब वह घर पहुंचा तो वहां का दर्दनाक दृश्य देखकर बेहोश हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस सुनील के परिजनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

गले पर मिले निशान
जिस तरह का दृश्य घटनास्थल का था, उससे यही लग रहा था कि रात को कोई सुनील के घर घुसा और उसने मोनिका से जोर जबरदस्ती की, क्योंकि घटनास्थल पर चूड़ी आदि टूटी हुई पड़ी हुई थी। इसके अलावा मृतका के गले पर भी निशान मिले हैं। इससे लगता है कि शायद उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता जगतराम निवासी भैंसरू खुर्द ने मोनिका के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया ह्रै।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें