सफारी पार्क में शेरों को निहारने गई एक महिला को जरा सी लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला ने प्रशासन की पाबंदी के बावजूद गाड़ी की खिड़की खोल ली और एक भयानक भूखा शेर उसी खिड़की से खींचकर औरत को ले गया और मार डाला।
मामला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सफारी पार्क का है यहां एक शेर ने एक अमरीकी महिला पर हमला कर उसे मार डाला। सफारी घूमने आई इस औरत ने प्रशासन के सख्त निर्देश के बावजूद अपनी कार की खिड़की का शीशा खोल रखा था। इसी दौरान एक शेर गाड़ी पर लपका और खुली खिड़की से महिला को खींचकर ले गया। इससे पहले कि बाकी लोग संभल पाते, शेरों ने नोंच नोंच कर महिला को मार डाला।
तस्वीर दिखा रही है गाड़ी की खुली खिड़की
बताया जा रहा है कि सफारी में दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जगह जगह निर्देश लिखे हैं कि कारों के दरवाजें और खिड़कियां बंद रखें। लेकिन फिर भी इस महिला ने कार की खिड़की को खोल रखा था।
कंपनी की वेबसाइट पर पड़ी तस्वीर में दिख रहा है कि टूरिस्ट गाड़ी जिसमें महिला बैठी थी, उसकी खिड़की खुली हुई थी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि शेर खिड़की से अंदर घुस आया और महिला को मार डाला जब्कि महिला को बचाने की कोशिश में लगे ड्राइवर को गंभीर चोटे आई हैं।
और खींचकर ले गए शेर...
सफारी पार्क में सहायक संचालन मैनेजर स्कॉट सिंपसन ने बताया,'' कैंप में काम कर रहे हमारे कर्मचारियों ने शेर को गाड़ी से दूर भगाने की कोशिश की थी। हादसे के बाद तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला पर हमला करने वाले शेर को फिलहाल बाड़े में बंद कर दिया गया है।
सिंपसन ने कहा, ''यह कोई साधारण हादसा नहीं है। हमारे पार्क में कई निर्देश बोर्ड लगे हैं जो कहते हैं कि पार्क में घूमते वक्त हमेशा गाड़ी के शीशे बंद रखें, यात्रियों को विवरण पुस्तिका भी बांटी जाती है। मुझे समझ नहीं आता लोगों को क्यों लगता है कि ऐसी जगह पर खिड़की खोल कर रखना मामूली बात है।''
यह इस तरह का कोई पहला हादसा नहीं है। मार्च में भी ऑस्ट्रेलिया से घूमने आए ब्रेनडेन स्मिथ नें भी पार्क में उस पर हमला करते हुए एक शेर की तस्वीर फेसबुक पर डाली थी। उसने कबूल किया था कि उसने भी खिड़की खुली छोड़ी थी। इस शेर पार्क की वेबसाइट पर लिखआ है,'' ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आप शेर या उस जैसे अन्य जानवरों के करीब जाएं और तब भी सुरक्षित रहें।''
सफारी में चाहें खुद की गाड़ी से जाएं, चाहे गाइड की गाड़ी से या बिजली से चलने वाली बिना शोर वाली गाड़ी से, हम यकीन से कह सकते हैं कि आप जानवरों से बहुत करीब होंगे।''