फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच से पहले देखें 10 प्रीमियम स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल बाजार में आने वाले स्मार्टफोन की चर्चा इंटरनेट पर शुरू हो चुकी है। इंटरनेट पर एप्पल आईफोन 6 से लेकर सैमसंग गैलेक्सी एस5 के प्रीमियम वर्जन की चर्चा हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टफोन इस साल बाजार में आ सकते हैं।
विज्ञापन


कई टेक्नोलॉजी वेब साइट पर इन आने वाले स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुक हैं। हम यहां ऐसे ही 10 स्मार्टफोन के बारे बात कर रहे है जिसकी तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लांच से पहले ही लीक हो चुक हैं। आइए नए नजर डालते हैं इन प्रीमियम स्मार्टफोन पर।

आईफोन 6 के दो मॉडल

एप्पल इस साल नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन आईफोन 6 के दो मॉडल बाजार में उतारेगा। इनमें एक का स्क्रीन साइज 4.7 इंच का होगा ज‌बकि दूसरा आईफोन6 फैबलेट कैटागरी में लॉन्च होगा। इसका स्क्रीन साइज 5.5 इंच का होगा।

एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन फोन आईफोन 6 की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। दुनियाभर में लोग इन तस्वीरों के जरिए आईफोन 6 की डिजाइन के बारे में कयास लगा रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी प्राइम, 20 मेगापिक्सल कैमरा

सैमसंग इस साल मैटल बॉडी के साथ अपना प्रीमियम मोबाइल फोन लांच कर सकती है। कयास ऐसे भी लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एस5 प्राइम के नाम से उतारेगी।

इस फोन में क्यूएचडी 2560x1440पी रेजल्यूशन डिस्‍प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल कैमरा, 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर और 3जीबी तक रैम होने की बात हो रही है।

साथ ही कुछ अफवाहें ऐसी भी है कि ये ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर भी हो सकता है।

अमेजन स्मार्टफोन, स्मार्टफोन की दुनिया में

ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि ई कॉमर्स कंपनी अमेजन भी अपना स्मार्टफोन लांच करने वाली है। अमेजन के पहले स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट पर पहुंच चुकी हैं।

इस तस्वीर के आधार पर कयास लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। विश्लेषक का माना है कि इस स्मार्टफोन में 4.7 इंच का 720पी रेजल्यूशन पर काम करने वाला डिस्‍प्ले दिया गया है।

इसके अलावा 13 मेगापिक्सल कैमरा और 2,000-2,400mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है।

एलजी जी3, 4G नेटवर्क के साथ

एलजी ने जी3 के बाद एलजी जी3 हैंडसेट की तैयार कर ली है। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरें के साथ चर्चा है कि ये 5.5 इंच स्क्रीन के साथ काम करेगा।

इसके अलावा 2.3 क्वाड कोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ होगा। ये फोन 4जी नेटवर्क भी सपोर्ट करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस5 मिनी

मोबाइल कंपनी सैमसंग अपने गैलेक्सी एस5 के छोटे वर्जन को भी लांच कर सकती है। इंटरनेट अफवाहों के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी एस5 मिनी को लांच करने की तैयारी में है। ये 4.5 इंच डिस्‍प्ले के पर काम करेगा।

एचटीसी वन मिनी

हाल ही में एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी वन एम8 को लांच किया है। कंपनी अब इस फोन का कॉम्पेक्ट वर्जन भी लांच कर सकती है।

इस स्मार्टफोन का डिजाइन एचटीसी वन एम8 जैसा ही होगा लेकिन इसकी स्क्रीन 4.5 इंच होगी।

एचटीसी डिजायर 616

हाल ही में एचटीसी में तीन स्मार्टफोन लांच किए हैं। कंपनी ‌अब एचटीसी डिजायर 616 हैंडसेट पर काम कर रही है।

कंपनी इस स्मार्टफोन को ऑक्ट कोर प्रोसेसर के साथ लांच करना चाहती है। ये 5 इंच डिस्‍प्ले पर होगा और इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टकोर प्रोसेसर होगा।

मोटोरोला मोटो ई

इंटरनेट की चर्चा के मुताबिक मोटोरोला अब एक सस्ता स्मार्टफोन लांच करने वाला है। कंपनी इसको स्मार्टफोन को मोटो ई (moto E) के नाम से लांच करेगी।

मोटोरोला का नया सस्ता Moto E फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 4जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ काम करेगा। फोन की स्क्रीन 4.3 इंच की है जो 720पी रेजल्यूशन पर होगा।

यह फोन एंड्रॉयड 4.4 किटकेट पर आधारित होगा। यह एक डुअल सिम फोन होगा। कनेक्‍टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ वगैरह मौजूद होंगे, फोन की बैटरी 1900 एमएएच की होगी।

मोटोरोला मोटो एक्स+1, एक और धमाका

हाल ही में इस बात में इंटरनेट पर इस बात का खुलासा किया गया है कि मोटोरोला मोटो एक्स के बाद मोटोरोला मोटो एक्स+1 की तैयार कर चुकी है।

चर्चा ऐसी भी है कि कंपनी इस फोन को लेदर के कवर के साथ लांच करने की तैयारी में है। हाल में ही लांच मोटो एक्स के साथ कंपनी ने वुड बैक पैनल का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी के जूम, कैमरे के साथ फोन

सैमसंग ने साल 2013 में स्मार्टफोन के साथ जूम फीचर कैमरा लांच किया था। कंपनी इस साल इस फोन का अपग्रेड वर्जन सैमसंग गैलेक्सी के जूम लांच कर सकती है, ऐसे कयास भी लगाएं जा रहे हैं।

‌उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द ही इस कैमरा स्मार्टफोन को लांच करने वाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें