फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का पहला 'स्मार्ट टूथब्रश' जो सजाए चहरे पर मुस्कान

Tue, 07 Jan 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंच कंपनी कोलीब्री ने एक ऐसा स्मार्ट टूथब्रश तैयार किया है, जो आपको डॉक्टर के नजदीक भी नहीं जाने देगा। कंपनी की मानें तो यह टूथब्रश आप ब्रश करने के तरीके पर ध्यान देता है।
विज्ञापन


लॉस वेगस में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2014 में दुनिया का पहला 'स्मार्ट टूथब्रश' लॉन्च किया गया है।

यह टूथब्रश एक स्मार्टफोन से जुड़कर आपकी ब्रशिंग की आदतों और जरूरतों के बारे में जानकारी स्टोर और शेयर करता है। एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज के लिए एक एप्लीकेशन के माध्यम से यह कनेक्ट हो जाता है।
मोबाइल इंडियन: क्या ऐप बचा सकती है लकड़ी की आबरू?इस डिवाइस में एक सेंसर भी लगाया गया है जो यह तय करता है कि ब्रश करते वक्त कितनी गंदगी निकल रही है। साथ ही आपकी ब्रशिंग की हिस्ट्री भी सेव करके रखता है ताकि आप रोजाना एक समान या बेहतर ब्रशिंग कर सकें। यह टूथब्रश इन डेटा और जानकारी को एक स्मार्टफोन ऐप को भेज देता है। इससे कितनी और कितनी देर तक सफाई हुई जैसी ब्रश करने से जुड़ी जानकारियां मिल जाती हैं।
विज्ञापन

ये हैं टॉप पैसा वसूल लेटेस्ट स्मार्टफोनजल्द ही कंपनी इस स्मार्टटूथब्रश से जुड़ा एक कैंपेन शुरू करने वाली है। फिलहाल इसके अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर 99 डॉलर से 200 डॉलर के बीच होगी। इसके साथ मोबाइल ऐप भी मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें