रोहतक विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके और वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बतरा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।
चुनाव आयोग की तरफ से निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दलबीर सिंह ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उचित जवाब नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
कांग्रेस विधायक बीबी बतरा की ओर से की रिंग बांटने पर रोहतक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी।
शिकायत में कहा गया कि बतरा फोटो लगी रिंग बांटकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी की तरफ से उनके प्रतिनिधि रमेश सहगल ने बीबी बत्रा की फोटो लगी कई रिंग के साथ की गई शिकायत के आधार पर बीबी बतरा को नोटिस दिया गया।