फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बन ने लॉन्च किया HD फोन, कीमत 19,900

Sat, 06 Jul 2013 12:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन ने अपनी टाइटेनियम सीरीज में एक और नया फोन टाइटेनियम S9 IPS लॉन्च किया है।
विज्ञापन


5.5 इंच HD IPS स्क्रीन वाले इस फोन में फुल टचस्क्रीन है। एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस नए फोन की कीमत 19,900 रुपए रखी गई है।

आइए जानें कार्बन टाइटेनियम S9 IPS के फीचर्सः

डिस्प्ले
कार्बन के इस फोन में 960x540 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 5.5 इंच की HD IPS स्क्रीन है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
कार्बन टाइटेनियम S9 IPS में एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम है।

कैमरा
फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी है।

प्रोसेसर और रैम
कार्बन टाइटेनियम S9 IPS में 1 जीबी की रैम और 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाड कोर प्रोसेसर है।

मेमोरी
फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी
स्पाइस कूलपैड एमआई 515 में 2600 mAh की बैटरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें