फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर हंसी का पात्र बने सिब्बल

Fri, 29 Nov 2013 03:06 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर अंकुश की वकालत करती रही यूपीए सरकार में कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को अपना ट्विटर अकाउंट खोल लिया। लेकिन पहले ही दिन सिब्बल ने कांग्रेस की खिल्ली उड़ाने वाले ट्विटर अकाउंट को फॉलो करके मानो मुसीबत मोल ले ली।
विज्ञापन


हालांकि बाद में सिब्बल ने गलती सुधार ली लेकिन इस सबमें वे ट्विटर पर हंसी के पात्र बन गए। सिब्बल ने ट्विटर पर अकाउंट खोलने का ऐलान किया।

उनका पहला ट्वीट था, ‘हियर आई एम। वन ऑफ यू। लेट्स टॉक।’ (मैं आ गया। आप में से एक। आइए बातचीत करें)।

पढ़ें: तेजपाल के बाद ट्विटर पर अब शोमा का 'तहलका'

शुरू में वह किसी को फॉलो नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले जो ट्विटर अकाउंट उन्होंने फॉलो करना शुरू किया, वह था @कम्युनल कांग्रेस (साप्रदायिक कांग्रेस)। संभवतः ऐसा गलती से हुआ था।

थोड़ी ही देर में गलती सुधार ली गई। कुछ ही देर में उनका ट्विटर अकाउंट फिर से जीरो फॉलोइंग दिखाने लगा। मगर तब तक यह लोगों की नजर में आ चुका था। कई लोग उनके अकाउंट का स्क्रीन शॉट ले चुके थे। इसके साथ ही ट्विटर पर सिब्बल का मजाक उड़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पढ़े: ट्विटर में केजरीवाल पर बरस रहे हैं सवाल

@फेक जर्नो नाम के ट्विटर अकाउंट ने इस घटना पर ट्वीट किया- रिपोर्टरः आप कम्युनल कांग्रेस को क्यों फॉलो कर रहे हैं? सिब्बलः मैंने ‘ट्रू कांग्रेस’ सर्च किया तो यही आ गया।

इसके अलावा भी लोगों ने बड़ी संख्या में उनके ट्विटर अकाउंट पर रिऐक्ट किया है। इनमें से ज्यादातर ने हल्के-फुल्के अंदाज में ट्वीट किया है। कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं-
विज्ञापन


@जाहिद एफः प्लीज अपना नंबर दें। तभी हम बातचीत कर सकते हैं।

@शैलेश मिश्राः सर, वो ट्विटर पर एसएमएस कैसे भेजते हैं? प्लीज हमें बताएं।

@पवन शुक्लाः तो अब सेक्शन 66 में फंसने वाले हम अकेले नहीं होंगे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें