फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण के प्रबंध अधूरे

Sun, 02 Nov 2014 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान छेड़ दिया गया है, लेकिन निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए वर्षों पहले शुरू हुआ कचरा निस्तारण प्लांट अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


2008 में केंद्र सरकार ने सोलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लान के तहत यह प्रोजेक्ट स्वीकृत किया था। 2014 भी खत्म होने को है लेकिन इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि अगले दो महीने में यह प्लांट पूरा हो जाएगा।

निगम ने अपनी ओर से इसकी दिवारों का निर्माण करवा दिया है। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस कचरा निस्तारण प्लांट में हालांकि पिछले तीन माह से शहर के कूड़े को डंप किया जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


रोहतक प्रशासन को पहले तो जगह ही नहीं मिली थी। जगह तय हुई तो इसे बनाने का कार्य कभी रफ्तार नहीं पकड़ पाया। रोहतक शहर से रोजाना करीब 150 से पौने 200 टन कचरे की निकासी होती है।
सुनारिया में मिली जमीन, तो किया निर्माण शुरू
रोहतक नगर निगम ने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सुनारिया कलां गांव की करीब 30 एकड़ जमीन को एक्वायर किया और उसमें प्लांट का निर्माण शुरू किया। इसके लिए निगम की ओर से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (एनबीसीसी) को कांट्रेक्ट दिया गया। केंद्र सरकार के साथ-साथ इस प्लांट के  लिए निगम और राज्य सरकार की ओर से भी ग्रांट जारी की गई। 30 एकड़ में बनने वाले प्लांट में 175 से 200 टन कचरे का निस्तारण करने की क्षमता होगी। इसमें 17 करोड़ रुपये से प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जबकि करीब 3 करोड़ रुपये से जेसीबी, डंपर प्लेसर, डस्टबिन समेत अन्य सामान खरीदा जाना है।
वर्जन
‘नगर निगम की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये का प्लांट बनाया जा रहा है। इस प्लांट के निर्माण के लिए 31 दिसंबर तक का समय है। दिवारें बना दी गई हैं। कूड़ा भी वहीं पर डंप किया जा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि कंपनी की ओर से दो माह के भीतर प्लांट का निर्माण कर शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन

अमरदीप जैन, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें