फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे़ के बाद इमरजेंसी में चले लात-घूंसे

Fri, 18 Apr 2014 12:58 AM IST
Bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाणा लाडनपुर गांव में घास काटने से रोकने पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगडे़ में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां इमरजेंसी में ही दोनों पक्ष भीड़ गए और दोनों जमकर लात-घूंसे चले। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया।

एक पक्ष की चिकित्सक के साथ भी इलाज नहीं करने को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई। करीब पौना घंटा इमरजेंसी में जमकर हंगामा हुआ। झगड़ा बृहस्पतिवार सायं गांव ढाणा लाडनपुर गांव में हुआ।

यहां दो पक्षों के बीच खेत में घास काटने को लेकर झगड़ा हुआ। झगडे़ में एक पक्ष के सतपाल और सोनू, दूसरे पक्ष के महिपाल, रवि और सोनू को चोट आई।

सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जब सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो दोनों पक्षों के बीच फिर से लात-घूंसे चलने लगे।
विज्ञापन


इमरजेंसी कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। एक पक्ष से अशोक कुमार ने बताया कि उनके खेत में कुछ लोग घास काट रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें टोका था। इसी दौरान रिश्ते में उनके ताऊ का परिवार वहां आ गया और उन्होंने पड़ोसी गांव से कुछ युवकों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। मामले में दूसरे पक्ष से महिला कविता ने बताया कि विवाद पुराना है।

उसकी बेटी की शादी तय की गई है जबकि उक्त लोग तय जगह पर शादी करने का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर योजनाबद्ध तरीके से घर में घुसकर हमला किया गया है।

झगडे़ में घायल एक पक्ष के परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजन ने डॉक्टर की टेबल को भी धकेल दिया।

सूचना पर पहुंची भारी पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और चिकित्सक के कक्ष से भी निकाला। बाद में घायलों का उपचार हुआ।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें