फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी-स्कॉर्पियो में टक्कर, युवक की मौत, बेटा गंभीर

Fri, 17 Oct 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिंहपुरा गुरुकुल के पास स्कॉर्पियो और जेसीबी की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार मोगा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो और लोग भी घायल हुए हैं। मोगा निवासी युवक जींद के रास्ते पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने फरार जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसा बुधवार रात को हुआ।

थाना सदर पुलिस को दिए बयान में पंजाब के मोगा जिले के गांव छोटियां कलां निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह, उसका मौसेरा भाई गुरचरण सिंह, उसका भतीजा गगनदीप सिंह और दो अन्य रिश्तेदार पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


वे स्कॉर्पियो गाड़ी में थे, जिसे हरनेक सिंह चला रहा था। उन्हें एयरपोर्ट जाना था, जहां से उसे फ्लाइट पकड़नी थी। बताया कि जींद के रास्ते जब वे बुधवार रात 10 बजे सिंहपुरा गुरुकुल के पास पहुंचे तो हाईवे पर एक तेज रफ्तार जेसीबी मशीन चालक ने लापरवाही से बैक करते समय गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर से स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे में कंडक्टर साइड बैठे गुरचरण सिंह (36 वर्ष), उसका बेटा गगनदीप सिंह (9 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक समेत दो अन्य भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। थाना सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल पीजीआई में दाखिल कराया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान गुरचरण सिंह ने दम तोड़ दिया। उसका बेटा फिलहाल पीजीआई में दाखिल है।  
जांच अधिकारी अरविंद ने बताया कि हादसे के बाद जेसीबी चालक जेसीबी समेत फरार हो गया। जितेंद्र सिंह के बयान पर आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसो को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें