फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस के तटीय राज्यों में इसाक को लेकर चेतावनी

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
तांपा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उष्णकटिबंधीय तूफान इसाक के अमेरिकी तट की ओर बढ़ने के साथ ही वहां के तीन तटीय राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस तूफान के और जोर पकड़कर लुइसियाना पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि एक दिन पहले ही आपातकाल की घोषणा करने वाले फ्लोरिडा का भारी बारिश और तेज हवाओं से बुरा हाल है। घोषणा में सरकारी एजेंसियों को आपातकालीन योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


आपातकालीन चेतावनी लुइसियाना के मोर्गन सिटी से डेस्टिन, फ्लोरिडा और न्यू ओर्लियेंस में लागू है। लुइसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने एक बयान में कहा, ‘हम प्रत्येक व्यक्ति को तैयार रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को निकालने के लिए योजना बनी है। तूफान के समय पर्याप्त मात्रा में पेयजल, खाद्य सामग्री, पर्याप्त कपड़े और दवाइयां आपके और आपके परिवार के लिए मौजूद रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें