फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सर्वे में रयान कम लोकप्रिय

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी की ओर से उप राष्ट्रपति प्रत्याशी चुने जाने के एक दिन बाद पाल रयान को एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में इस पद के लिए कम लोकप्रियता रेटिंग मिली है। यूएसए टुडे, गैलप पोल के अनुसार, फिलहाल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रयान को सर्वेक्षण में उप राष्ट्रपति पद के लिए 42 प्रतिशत अमेरिकियों ने कमजोर प्रत्याशी माना जबकि 39 प्रतिशत अमेरिकी उन्हें शानदार या बहुत अच्छा प्रत्याशी मानते हैं।
विज्ञापन


यूएस टुडे की खबर के अनुसार, सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए रोमनी के मतदान सर्वेक्षक नील न्यूहाउस ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि 1999 से सांसद रयान के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। न्यूहाउस का आकलन है कि संख्या बताती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हस्ती नहीं हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, 14 प्रतिशत वयस्कों का कहना है कि उनके द्वारा नवंबर में रोमनी को वोट देने की संभावना इसलिए ज्यादा है क्योंकि रयान उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और अब 36 प्रतिशत ज्यादा रिपब्लिकन सदस्य द्वारा रोमनी को वोट देने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने खबर दी कि वर्ष 2008 में केवल 10 में से तीन रिपब्लिकन ने कहा कि सारा पालिन के चयन से उनके द्वारा जॉन मैककेन को वोट देने की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें