फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने ईरान पर अमेरिका को चेताया

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
मास्को/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। उसने अमेरिका की इस कार्रवाई को 'स्पष्ट ब्लैकमेल' की संज्ञा दी है। साथ ही उसने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके प्रतिबंधों के कारण रूसी कंपनियों के व्यापारिक हित ईरान में प्रभावित होते हैं तो वाशिंगटन और मास्को के संबंधों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी कांग्रेस ने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तहत एक अगस्त को ईरान के एनर्जी, शिपिंग और फाइनेंशियल इंडस्ट्री पर नए प्रतिबंध लगा दिए थे। इस वजह से ईरान में कार्यरत विदेशी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें