फिजी में लोकतांत्रिक चुनावों द्वारा चुने गए अंतिम प्रधानमंत्री लायसीना करासे को भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल कैद की सजा सुनाई गयी है। हालांकि उनके समर्थकों का कहना है कि उन पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
लायसीना मंगलवार को अपने दफ्तर के अधिकारों का दुरुपयोग करने और अपने कर्तव्य सही ढंग से न निभा पाने के दोषी करा दिए गए थे। अदालती कागजातों के अनुसार, 71 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री उन तीन कंपनियों में निवेश के अपने निजी हित के बारे में नहीं बता पाये थे, जिनकी मदद वे 20 साल पहले अधिकारों का इस्तेमाल करके कर रहे थे।
फिजी के वर्तमान नेता कामरेड फैंक बैनीमरामा द्वारा 2006 में निर्वासित कर दिये जाने से पहले करासे ने छह साल तक फिजी के प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया है।