फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का सुरक्षा परिषद में विस्तार पर जोर

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
संयुक्त राष्ट्र/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने एक बार फिर जल्द सुधार के लिए माहौल बनाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में विस्तार पर जोर दिया है। भारत ने कहा कि कई देश वैश्विक मामलों में अपना योगदान देने को उत्सुक हैं और परिषद के विस्तार में रुकावट ज्यादातर देशों के लिए ‘अस्वीकार्य’ है।
विज्ञापन


सुधार को लेकर सदस्यों के बीच ‘तीव्र इच्छा’
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार को लेकर सदस्यों के बीच ‘तीव्र इच्छा’ है ताकि परिषद समकालीन वास्तविकताएं दर्शाए और 1945 में अपने गठन के बाद से विश्व में आए बदलावों को स्वीकारे। पुरी ने सुरक्षा परिषद में सदस्यता बढ़ाने और यथार्थ प्रतिनिधित्व पर अंतरसरकारी वार्ता के आठवें दौर में कहा कि इस संबंध में कुछ हिस्सों से मिली कड़ी प्रतिक्रिया ज्यादातर सदस्यों को अस्वीकार्य है।

सुधार मॉडल की मांग मौलिक
उन्होंने कहा कि स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में विस्तार वाले सुधार मॉडल की मांग मौलिक है और यह असली वार्ता का शुरुआती बिंदु होना चाहिए। पुरी ने कहा कि जो इस प्रारूप का विरोध कर रहे हैं उनकी संख्या अधिक नहीं है। पुरी ने कहा कि प्रतिनिधि बढ़ाने को लेकर अफ्रीका, एशिया, पूर्वी यूरोप, दक्षिण अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से कोई विरोध का स्वर नहीं है। उन्होंने कहा कि नए स्थायी सदस्यों को वर्तमान सदस्यों जैसा मानने की पुरजोर मांग है और यह हर दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


अफ्रीका को समर्थन
पुरी ने कहा कि भारत अफ्रीकी महत्वाकांक्षाओं को वीटो के साथ स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है। पुरी ने उम्मीद जताई कि उनके सुझावों को मसौदा प्रस्ताव या रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा, जिसे महासभा स्वीकार कर सकती है।

-कई देश अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने सहित विश्व के मामलों में अपना अहम योगदान देने के लिए निश्चित रूप से इच्छुक हैं। इसलिए सुरक्षा परिषद का विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन

-हरदीप पुरी, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें