अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में मंगलवार को एक मिनीबस को बम से उड़ा दिया गया। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शहीदुल्लाह शाहिद ने बताया कि सैयद अबाब जिले में सुबह 6.30 बजे के करीब एक मिनी बस सड़क किनारे लगाए गए बम का निशाना बन गई। इस घटना में 10 नागरिकों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
शाहिद ने कहा कि बस पूर्वी गजनी से काबुल जा रही थी। वरदक काबुल से 35 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।