फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान समस्या का हल निकाले पाक

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों ने सरकार से कहा है कि वह बलूचिस्तान में चलाए जा रहे सैन्य अभियान पर रोक लगाए और उग्रवाद प्रभावित प्रांत की सभी समस्याओं का राजनीतिक हल निकाले। पाक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बलूचिस्तान के मसले पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने वाले सभी दलों द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि बलूचिस्तान के लोगों की इच्छा का सम्मान करने वाली नागरिक संस्थाओं को सैन्य चौकियों की जगह प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मतलब सैन्य समाधान की बजाय मामले का सियासी हल तलाशना चाहिए। इस प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि राजनीतिक बातचीत के समानांतर सभी सैन्य और अर्धसैनिक अभियानों को तुरंत रोक दिया जाना चाहिए और सेना तथा सीमा सुरक्षाकर्मियों को बैरकों में वापस भेज देना चाहिए।

इस सम्मेलन में सत्ताधारी दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अलावा मुख्य विपक्षी पीएमएल-नवाज, इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और जमाने इस्लामी जैसे दलों ने शिरकत की। इन पार्टियों के नेतृत्व ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ने के बाद गायब हुए लोगों के मामले को हल करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें