फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने आई जच्चा को गार्ड ने मारा धक्का, डंडे से पीटा

Thu, 08 May 2014 01:19 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की दवाई लेने पहुंची प्रसूती महिला की सिविल अस्पताल में तैनात गार्ड ने डंडों से पिटाई कर दी। फिलहाल अस्पताल में ही दाखिल महिला ने 3 मई को ऑपरेशन से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी आशा पत्नी दीपक ने गत 3 मई को सिविल अस्पताल में ऑपरेशन से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल अस्पताल में ही दाखिल महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके पास परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था। नर्स भी अपने काम में व्यस्त थी।
इसी बीच वह अपने बच्चों के लिए दवाई लेने डिस्पेंसरी चली गई। उसने बताया कि ऑपरेशन होने से वह चल नहीं पा रही थी, इसके बावजूद वह हिम्मत करके बच्चों के लिए दवाई लेने डिस्पेंसरी गई। डिस्पेंसरी पहुंचने पर लंबी लाइन लगी हुई थी। ऑपरेशन के चलते उसको लाइन में खड़े होने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए वह डिस्पेंसरी की खिड़की के पास लाइन के साइड में आकर खड़ी हो गई ताकि दवाई जल्दी से मिल सकें।
विज्ञापन

यहां पर लाइन में लगी एक अन्य महिला ने उसकी हालत को देखते हुए बच्चों का ओपीडी कार्ड ले लिया और कहा कि मैं तुम्हारी दवाई लेकर देती हूं। इसके चलते वह उस महिला के पास जाकर खड़ी हो गई। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड वहां आ पहुंचा और बिना पूछे महिला को धक्के देना शुरू कर दिया। जब वह रोकर आपबीती सुनाने लगी तो भी सुरक्षा गार्ड ने तरस नहीं खाया और डंडे से उसको शहर की तरफ धकेल दिया और जमकर डंडाें से पिटाई कर दी।

डिस्पेंसरी के पास कई बार लोगों की जेब कट चुकी है। जिसको लेकर डिस्पेंसरी के पास गार्ड तैनात किया गया है। प्रसूती महिला के साथ गार्ड द्वारा की गई पिटाई के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अंकित कुमार, चौकी प्रभारी, सिक्का कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें