यह कहना गलत नहीं होगा की कुत्ता अपने मालिक का हमेशा वफादार होता है। रैम्बो ने भी ये सच कर दिखाया जब आकाशीय बिजली की चपेट में उसके मालिक और उनके कुछ पर्वतारोही मित्र आ गए ।
हुआ यूं की पर्वतारोही जोनाथन हार्डमैन अपने मित्रों और जर्मन शेपर्ड कुत्ते के साथ कोलोराडो के माउंट बियर्सटेड समिट पर गए थे। आसमान साफ होने के कारण जोनाथन हार्डमैन अपने मित्रों मैरी प्रैस्कोट, विल चैंडलर,मैट डायर और कुत्ते के साथ समिट के लिए निकले ही थे की मौसम में अचनक बदलाव होने लगे और काले घने बादल छा गए।
जब वह 14000 फुट की ऊंचाई पर थे तभी आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी एक जोरदार झटके के साथ सभी जमीन पर आ गिरे।