फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह का 'ब्लू आइज' यूट्यूब चार्ट में टॉप पर

Sat, 23 Nov 2013 03:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले पंजाबी सिंगर हनी सिंह का नया गाना ब्लू आइज यूट्यूब पर ब्लॉकबस्टर हिट हो चुका है। यूट्यूब पर पॉपुलर म्यूजिक की लिस्ट में हनी सिंह का ये नया गाना खूब धूम मचा रहा है।
विज्ञापन


सिर्फ दो सप्ताह के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को करीब 90 लाख बार देखा चुका है। यूट्यूब पर युवा इसका आधिकारिक वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।



अभी तक इस गाने पर 4 हजार से ज्यादा कमेंट हो चुके हैं। यूट्यूब के ट्रेडिंग चार्ट पर भी ये गाना नंबर एक पर है।

युवाओं में हनी सिंह को लेकर काफी क्रेज है। उनके पुराने एलबम और गाने इंटरनेट पर पहले ही काफी धूम मचा चुके हैं। अब ये नया गाना भी युवाओं में अपनी जगह बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें