फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटस : टूटी प्रशासन की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दुड़ाना गांव में हेपेटाइटिस सी की बीमारी फैलने का समाचार अमर उजाला द्वारा प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव का दौरा किया।
इस दौरान गांव में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है, हालांकि खबर छपने से पहले विभाग कोई नया मरीज होने से इंकार कर रहा था।
स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुद्वारा पहुंची और संदिग्ध मरीजों की जांच की। साथ ही उनके फार्म भरवाए गए। जांच के दौरान पांच नए केस पॉजीटिव तथा पांच केस संदिग्ध मिले। प्रारंभिक जांच के दौरान ही पांच नए केसों का मिलना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की तरफ इशारा कर रहा है। गांव में बीमारी दोबारा फैलने के समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का रुख किया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी गांव में इस बीमारी का भंयकर प्रकोप था,  लेकिन इलाज के नाम पर ग्रामीणों को उस दौरान कोई खास सुविधा नहीं मिल पाई थी। दुड़ाना गांव के सरपंच रिछपाल सिंह, पूर्व सरपंच मोहतम सिंह, दर्शन सिंह, शिशपाल राजपूत, गुरूदीप, पहल सिंह और स्वर्ण सिंह आदि के मुताबिक पिछले एक वर्ष से गांव में हेपेटाइटिस सी के कारण दहशत बनी हुई है।

इनमें हुई बीमारी की पुष्टी
रविंद्र कौर, सुखविंद्र कौर, प्रीतम कौर, नरेन्द्र कौर, सुखविंद्र कौर के नए केस सामने आए हैं जबकि जगमिन्द्र सिंह, मोहतम सिंह, गुरविन्द्र और मस्तान के केस संदिग्ध मिले हैं।
विज्ञापन


कोट
प्रारंभिक जांच के दौरान पांच नए मरीज मिले हैं तथा पांच केस संदिग्ध पाए गए हैं। तथ्यों बारे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा, इसके बाद विभाग के आला अधिकारी ही कोई कार्रवाई करने में सक्षम होंगे।
-रमेश चन्द्र, जांच टीम के प्रभारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें