फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा के गठन में डा. मंगलसेन की अहम भूमिका

Tue, 28 Oct 2014 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की 88वीं जयंती पर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को आयोजित समारोह में भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा, डॉ. मंगलसेन एक कर्मयोगी विद्वान व्यक्ति थे।

हरियाणा भाजपा के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मंगलसेन एक राष्ट्रवादी प्रखर विचारधारा के व्यक्ति थे।
विज्ञापन


अपने जीवन में उन्होंने अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन आरंभ किया था तथा जनसंघ को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर प्रयासरत रहे। ग्रोवर ने डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कहा कि डा. मंगलसेन सहित अन्य प्रमुख लोगों द्वारा रखी मजबूत नींव पर ही आज भाजपा न केवल देश में बल्कि हरियाणा में भी एक सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होेेंने कहा कि डॉ. मंगलसेन रोहतक से 7 बार  विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन

समारोह में कवल सिंह सैनी, प्रतिभा सुमन, शमशेर खरकडा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राजबीर आर्य, रमेश सहगल, प्रदीप जैन, जयकिशन शर्मा, सुरेंद्र बंसल, कपिल नागपाल, योगेश शौव्य, विलय कायत, सवदेश किरात, सुरेंद्र काले, धर्मबीर शर्मा, जगदीश दुआ, विजय आर्य, सुरेंद्र कान्ही, राकेश सहगल, देवेंद्र चौधरी, गुलशन नारंग और अशोक वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें