टिटौली मोड़ पर मंगलवार देर रात बदमाश एक युवक से गन प्वाइंट पर बाइक छीन कर फरार हो गए।
युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी।
पुलिस के अनुसार देर रात समर गोपालपुर निवासी सुरेंद्र अपनी बाइक पर गांव की ओर जा रहा था। जब वह थाना सदर के इलाके टिटौली मोड़ पर पहुंचा तो उसे दो युवकों ने रोक लिया।
दोनों में से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और बाइक छीन कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भागमभाग हो गई। डीएसपी यशपाल खटाना समेत सीआईए-1, 2, 3 व थाना सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई है। सभी वाहनों की जांच की जा रही हैं। जांच के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। --गजेंद्र सिंह, थाना सदर प्रभारी