फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नेटवर्क करें चैटिंग, इंटरनेट पैक का झंझट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको वॉकी-टॉकी याद है? जब हम छोटे थे और बैटरी से चलने वाले वाइस रेडियो डिवाइस के जरिए आपस में बात करते थे।
विज्ञापन


जिसमें हवा के जरिए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर सिंगल भेजे कर बात होती। इस तकनीक के बीच कोई तीसरी टेक्नोलॉजी जैसे मोबाइल टावर की जरूरत नहीं थी। किसी तरह के रिचार्ज खर्च को नहीं झेलना पड़ा था और बातें होती जाती थी।

आज हमारे पास स्मार्टफोन तो एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन किसी फोन में ऐसी सुविधा नहीं है जो बिना नेटवर्क के बात करा सके। लेकिन अब ये भी मुमकिन है।

गोटेना हार्डवेयर डिवाइस के जरिए आप फोन में बिना नेटवर्क के न केवल चैट कर सकते हैं, बल्कि ऑफ लाइन मैप पर लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं।

गोटेना को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। ये डिवाइस एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन के साथ काम करती है।
विज्ञापन

कैसे करता है काम

गोटेना के जरिए स्मार्टफोन को 20 फीट की दूरी तक कनेक्ट रखा जा सकता है। इससे कनेक्ट होने के बाद आप अपने स्मार्टफोन से गोटेना के फ्री ऐप के जरिए मैसेज भेजेंगे, जो गोटेना डिवाइस को जाएगा।

आपके गोटेना डिवाइस से यह मैसेज लॉन्ग-रेंज वेव्स के जरिए मैसेज पाने वाले के दूसरे व्यक्ति के गोटेना डिवाइस से होकर उसके स्मार्टफोन तक पहुंचेगा।

कंपनी के मुताबिक ये सारी प्रकिया मिलीसेकंड के अंदर हो जाती है। गोटेना की रेंज करीब 50 मील है। एक गोटेना यूजर इस रेंज में किसी भी गोटेना यूजर को बिना नेटवर्क मैसेज भेजा सकता है।

अभी इस डिवाइस को बाजार में आने में 2-3 महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें