फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की स्क्रीन पर हाथ से लिखकर करें ट्रांसलेट

Fri, 16 Aug 2013 06:02 PM IST
वसीम अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय पहले गूगल ने एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए हेडराइटिंग टूल और हिंदी ट्रांसलेट सपोर्ट को पेश किया था। 15 अगस्त को गूगल ने इस एप्लीकेशन को अपडेट किया है। जिसके जरिए अब आप हाथ से हिंदी लिखकर उसको अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
विज्ञापन


गूगल ट्रांसलेट की नई अपडेट के उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जो नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं।

एक नजर इस एप्लीकेशन के फीचर्स पर

गूगल ट्रांसलेट एप्लीकेशन टेक्स्ट को लगभग 70 अलग-अलग भाषा में ट्रांसलेट करती है।

आप ट्रांसलेट टेक्स्ट को पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं।

इस एप्लीकेशन के जरिए आप किसी फोटो के टैक्स्ट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा टेक्स्ट को हाथ से लिखकर या फिर बोलकर भी ट्रांसलेट कर सकते हैं।

लैंग्वेज पैकेज के जरिए आप आफलाइन होने पर भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नेटवर्क कनेक्शन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस एप्लीकेशन की नई अपडेट में कैमरा इनपुट ट्रांसलेशन की सुविधा दी गई है। कैमरा इनपुट में फिलहाल अफ्रीकन, ग्रीक आदि लगभग 34 भाषाओं को शामिल किया गया है। हिंदी भाषा के लिए कैमरा सपोर्ट का कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


गूगल ने हेंडराइटिंग ट्रांसलेट में हिंदी सपोर्ट को भी शामिल किया है। जिसमें आप एप्लीकेशन के मुख्य पैनल में आसानी से हिंदी लिख सकते हैं।

इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें