फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल प्लस ने शुरू किया गूगल माइन

Mon, 24 Jun 2013 05:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस पर एक नई सर्विस 'गूगल माइन' लॉन्च की है।
विज्ञापन


गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के अनऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार गूगल प्लस कि नई सेवा से यूजर अपनी फोटो माइन एलबम में पोस्ट कर सकते हैं। अपने जानकारों की लिस्ट बना सकते हैं और साथ ही अपने दोस्तों के पोस्ट सभी के साथ शेयर भी कर सकते है।

यह सेवा ऑनलाइन और एंड्रॉयड, दोनों तरह से उपलब्ध होगी। हालांकि, इस सर्विस में कुछ भी नया नहीं है, पर कंपनी का कहना है कि गूगल हमेशा नए फीचर के साथ प्रयोग करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कर सकते है माइन में-

- गूगल माइन यूजर को एक फ्रेंड लिस्ट बनाने की सुविधा देता है। जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

- अपनी फोटो को माइन एलबम में पोस्ट कर सकते हैं।

- इसमें आप इंस्टैंट वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

- किसी भी विषय पर रिव्यू लिख सकते हैं और जैसा चाहे अपने माइन पेज पर एडिट कर सकते है।

गूगल प्लस को फायदा
जानकारों का मानना है कि गूगल प्लस के लगातार गिरते ग्राफ को ऊंचाई पर लाने में गूगल को माइन से मदद मिलेगी। फेसबुक और अन्य सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से गूगल प्लस को कड़ी टक्कर मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें