फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भी जल्द ही मिलेगा गूगल का बेहतरीन फोन

Thu, 16 May 2013 06:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी इंतजार के बाद अब गूगल नेक्सस 4 भारत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के लिए प्री बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जी न्यूज के मुताबिक एलजी के मैनेजिंग डायरेक्टर सून कून ने नेक्सस 4 के रिलीज पर कहा कि कंपनी गूगल के साथ बतौर पार्टनर जुड़ने पर बेहद खुश है। इस फोन की कीमत 25,999 रुपए रखी गई।
विज्ञापन


प्रोसेसर
इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस4 प्रो प्रोसेसर और 2जीबी रैम है।

डिस्प्ले
इसमें 1280x768 रिजॉल्यूशन और ज़ीरोगैप टच टेक्नॉलजी वाला 4.7 इंच का ट्रू एचडी आईपीएस प्लस डिस्प्ले है। पिक्सल डेंसिटी 320पीपीआई है। कॉर्निंग गरिला ग्लास 2 के जरिए स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलती है।
विज्ञापन


कैमरा
नेक्सस 4 में 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा है। इसमें 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

चार्जिंग
इस फोन की दूसरी बड़ी खूबी है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग है।

कनेक्शन
इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई, एचडीएमआई, एनएफसी और एचडीएमआई जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं।

बैटरी
फोन में 2100 एम.ए.एच की बैटरी लगी है। कंपनी के मुताबिक फोन की बैटरी करीब 12 घंटे का टॉकटाइम देती है, स्टैंडबाई टाइम 564.5 घंटे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें