फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पटियाला चौक क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने तथा उसका वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप  लगाया कि उसके ससुर के इशारे पर ननदोई तथा उसके दोस्त द्वारा गैंगरेप कर वीडियों बनाया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है, और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की एक महिला ने शनिवार को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत एक मई को उसके ससुर नारायण उसे पार्टी समारोह में शामिल होने के लिए जींद ले आया। इस दौरान वह उसे पटियाला चौक निवासी उसके ननदोई पवन के मकान में लाया गया। थोड़ी देर बाद उसका ससुर बाजार जाने की कहकर मकान पर छोड़ गया। उसके ससुर के जाते ही उसके ननदोई पवन तथा उसके दोस्त संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इसके बारे में किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म उसके ससुर नारायण के इशारे पर हुआ है।
उसने बताया कि घटना के बाद वह अपने मायके चली गई। उसने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने अपने मायका पक्ष के लोगों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार को पटियाला चौक पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला ने अपने ननदोई पवन, उसके दोस्त संदीप पर दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाने के आरोप लगाए है। इसके अलावा ससुर नारायण पर साजिश रचने के आरोप लगाए है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मबीर पूनिया, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें