फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skype नहीं, अब ऐसे करें फ्री इंटरनेट कॉलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट कॉलिंग के शौकीन हैं तो वीडियो कॉलिंग सर्विस स्काइप की लोकल कॉल फोन सर्विस बंद होने की घोषणा से आपको जरूर निराशा हुई होगी।
विज्ञापन


स्काइप माइक्रोसॉफ्ट का एक उपक्रम है, जिसने सबसे पहले मॉडर्न और यूजर फ्रेंडली तरीके से वीडियो कॉलिंग को पेश किया था। स्काइप पर होने वाले ताजा बदलाव सिर्फ स्काइप के जरिए मोबाइल और लैंडलाइन पर कॉलिंग के लिए हैं। इसी के साथ, कंपनी अब भी फ्री इंटरनेशनल कॉल्स उपलब्ध कराती रहेगी। इनमें मोबाइल और लैंडलाइन कॉल्स भी शामिल रहेंगे।

टेलीकॉम ऑपरेटर्स का दखल
भारत में स्मार्टफोन का चलन बढ़ने के साथ-साथ स्काइप का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। इंटरमीडियरी टिनटेक की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट बेस्ड फ्री कॉलिंग फैसिलिटी देने वाली स्काइप के चलते ग्लोबल टेलीकॉम इंडस्ट्री को रोजाना 10 करोड़ डॉलर और सालाना 36.5 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा था। इस वजह से भारत के टेलीकॉम ऑपरेटर भी अपनी कमाई कम होने की बात कहते रहे हैं।
विज्ञापन


स्काइप के आधिकारिक ब्लॉग की पोस्ट के अनुसार ′भारत के यूजर्स 10 नवंबर से स्काइप के जरिए मोबाइल और लैंडलाइन पर कॉल नहीं कर पाएंगे।′ लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए आपके पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं।

वाइबर और ओवो

1 वाइबर
वाइबर एक फ्री चैट मैसेंजर है, जिसे दुनिया भर में रोज लाखों लोग उपयोग करते हैं। दुनिया भर में लोकप्रिय वाइबर ऐप में फ्री टेक्‍स्ट मैसेज, इंटरनेट कॉलिंग, फोटो मैसेज जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं। मोबाइल 3G और वाई-फाई का बेस्ट उपयोग वाइबर से किया जा सकता है।

2 ओवो
ओवो का नाम भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन वीडियो चैट के मामले में इसका कोई जवाब नहीं। इस ऐप के तहत एक साथ कई लोगों से बात की जा सकती है।

3 नानू

हाल में एक नई एप्लीकेशन ′नानू′ को लांच किया गया है, जिसकी मदद से आप 2जी नेटवर्क पर भी मुफ्त इंटरनेट कॉल कर सकते हैं। किसी से भी मुफ्त में बात करने के लिए उनके व आपके मोबाइल में ′नानू ऐप′ होना चाहिए।

′नानू ऐप′ पर कॉलिंग डाटा भी कम इस्तेमाल होता है। कंपनी के अनुसार फिलहाल यह एप्लीकेशन केवल एंड्रॉयड के लिए बनाई गई है। लेकिन जल्द ही इसे आईओएस और विंडोज डिवाइस के लिए भी तैयार किया जाएगा।

4 टैंगो

यह वीडियो चैटिंग और इंस्टेंट मैसेजिंग का अनूठा अनुभ्‍ाव देता है। इसमें आप फोटो एडिटिंग के साथ ही फोटो शेयर भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद गेम्स को आप डाऊनलोड करके जब चाहें तब खेल सकते हैं। यह फ्री विडियो कॉलिंग सर्विस सोशल नेटवर्किंग ऐप का भी काम करती है।

टैंगो अवॉर्ड विनिंग विडियो कॉलिंग ऐप है, जो कई प्लेटफॉर्म्स पर काम करता है। यह बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपके फ्रेंड्स और कॉन्टेक्ट्स को ट्रैक कर लेता है, जिससे आपको उन्हें कॉल करने के लिए खोजने में वक्त नहीं खराब करना पड़ता।
विज्ञापन

गूगल हैंगआउट और फ्रिंग

5 गूगल हैंगआउट
यह एक ऐसा ऐप है, जो आपको ऑनलाइन चैटिंग से लेकर विडियो कॉल तक की सुविधा देता है। मोबाइल फोन में बिना पैसे खर्च किए ऑनलाइन होकर दूसरे यूजर से वॉयस कॉल या वीडियो कॉल के तहत बात की जा सकती है। इसके लिए आपको नेट से कनेक्ट होना पड़ेगा, जो मोबाइल फोन रिचार्ज से कहीं ज्यादा सस्ता पड़ता है।

6 फ्रिंग
यह एक मल्टी-प्लेटफॉर्म ऐप है, जिसके तहत आप वीडियो कॉल और चैटिंग कर सकते हैं। इसमें अन्य सोशल मीडिया एप्स से कॉन्टेक्ट्स को यहां लाना बहुत ही आसान है। इस वीडियो कॉलिंग ऐप के जरिए आप अलग-अलग नेटवर्क्स से अपने दोस्तों को एक जगह पर पा सकते हैं। आपको एक ही वक्त में अलग-अलग नेटवर्क्स पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें