फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने बाढ़ पीड़ितों ने खोली कोटेदारों की मनमानी

Sun, 27 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न बांटते प्रभारी मंत्री चेतन सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृतपुर। जिला प्रभारी मंत्री चेतन सिंह चौहान ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव कोलासोता में रामगंगा से हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई से कटान रोकने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि कटान को हर हाल में रोका जाए। बाढ़ पीड़ित कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए। प्रत्येक को खाद्यान्न दिया जाए। मंत्री ने एक सैकड़ा ग्रामीणों को खाद्यान्न बंटवाया।
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर स्थिर होने के कारण गांव कोलासोता में रामगंगा की धारा ने खेतों का कटान करना तेज कर दिया है। रविवार को जिले में आए प्रभारी मंत्री ने डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ गांव कोलासोता पहुंच कर कटान की स्थिति देखी। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुशील कुमार ने मंत्री को बताया कि कटान रोकने के लिए बल्लियां लगाई गई, परकोपाइन लगाए गए थे। गंगा और रामगंगा से जिन गांवों में कटान हो रहा है। वहां कटान रोकने के लिए 3.96 करोड़ रुपयों का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। उसको मंजूरी मिलने मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री से ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार खाद्यान्न बांटने में मनमानी करते हैं। वह सभी को खाद्यान्न नहीं देते है। मंत्री ने डीएम से जांच करा कर कार्रवाई करने के निर्देश  दिए। इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भाष्कर दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसपी दयानंद मिश्रा, एसडीएम अमृतपुर वसंत कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर अजीत कुमार, तहसीलदार शेख आलमगीर, डीपीआरओ अमित त्यागी, जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद आमिर, प्रधान मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें