एलजी ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप डिवाइस एलजी ऑप्टिमस जी2 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके बाद एक और शानदार व यूनिक फ्लेक्सीबल डिस्प्ले स्मार्टफोन लॉन्च करने तैयारी कर दी है।
एलजी अपना फ्लेक्सीबल डिस्प्ले स्मार्टफोन दीवाली से पहले ही लॉन्च कर सकती है।
एलजी अपने फ्लेक्सीबल डिस्प्ले स्मार्टफोन को "जी फ्लेक्स" नाम लेकर आ रही है जो अक्टूबर अंत तक लांच कर दिया जाएगा। फोन में 6 इंच डिस्पले स्क्रीन होगी। इसमें एडवांस प्रोसेसर तथा चिप पर काम करेगा।
एलजी से पहले सैमसंग की ओर फलेक्सीबल डिस्प्ले स्मार्टफोन की चर्चा काफी पहले से हो रही थी। लेकिन इस क्रम ने एलजी सैमसंग से पहले ही बाजी मारने की तैयारी में है। सैमसंग कंपनी भी जल्द ही अपने कर्वड स्मार्टाफोन लांच करेगी।
इन स्मार्टफोंस की सबसे खास बात ये है कि इनका डिस्प्ले फ्लेक्सीबल होंगा जिसके तहत इस फोन को कैसे भी मरोड़ा जा सकता है।
सैमसंग का फलेक्सीबल स्मार्टफोन "गैलेक्सी एफ" नाम से पेश किया जाएगा। जिसमें 4.7 इंच डिस्पले स्क्रीन की होगी। हालांकि सैमसंग ये फोन कब लांच करेगी, इस संबंध में कंपनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन अगर अफवाहों की सुने तक साल के अंत तक सैमसंग भी फलेक्सीबल स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है।