फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप हांगकांग में रोहतक के पांच खिलाड़ी चयनित

Thu, 06 Nov 2014 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
10 से 15 दिसंम्बर तक हांगकांग में होने वाली कैडेट और जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रोहतक के पांच खिलाड़ियों को चयन हुआ है।
विज्ञापन


इन पांच खिलाड़ियों का भोपाल में आल इंडिया जूडो फेडरेशन की तरफ से दो नवंबर को ट्रायल लिया गया था।

ट्रायल में सफल होने पर राकेश कुमार 66 किग्रा., दीपक 90 किग्रा., देवेन्द्र पावडिया 50 किग्रा., अक्षय नान्दल 90 किग्रा. और 81 किग्रा. भार वर्ग में  मंदीप पावड़िया का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन


ये खिलाड़ी महताब सिंह, जूडो अकादमी कन्हैली के हैं। बुधवार को खिलाडियों के रोहतक पहुंचने पर सर छोटूराम स्टेडियम में ओमपति मल्हान, जिला खेल अधिकारी और जूडो प्रशिक्षक अजय कुमार, शक्ति सिंह, महासचिव जूडो संघ, रोहतक सोमबीर पावड़िया ने स्वागत किया।
विज्ञापन



                               
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें