सूची में भारतीय मूल के उद्यमी भरत देसाई, रोमेश वाधवानी, कवितार्क राम श्रीराम, मनोज भार्गव और विनोद खोसला शामिल हैं। लिस्ट में लगातार 19वें साल माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले पायदान पर
डटे हुए हैं। 56 वर्षीय गेट्स की इस साल की संपत्ति 66 अरब डॉलर आंकी गई
है। इसमें 2011 के मुकाबले सात अरब डॉलर वृद्धि हुई है। इसके अलावा
फोर्ब्स ने भारत समेत विकासशील देशों में उनके परोपकारी कार्यों को देखते
हुए गेट्स को ‘इस ग्रह का सबसे दानी पुरुष’ करार दिया है।
सूची में
बर्कशायर हथवे के वारेन बफे को दूसरा और ओरैकल कार्प के लैरी इलिसन को
तीसरा स्थान मिला है। एक साल में बफे की संपत्ति सात अरब डॉलर बढ़कर 46 अरब
डॉलर जबकि एलिसन की संपत्ति आठ अरब डॉलर बढ़कर 41 अरब डॉलर हो गई है। सोशल
नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इस बार नीचे फिसलकर
36वें स्थान पर चले गए हैं। मई में आईपीओ आने के बाद उनकी कुल संपत्ति 8
अरब डॉलर कम होकर 9.4 अरब डॉलर रह गई।
सूची में शामिल भारतीय अमेरिकी
भरत देसाई
भारतीय
मूल के अमेरिकियों में भरत देसाई सबसे ऊपर हैं। वे दो अरब डॉलर के साथ
सूची में 239वें स्थान पर हैं। देसाई ने 1980 में अपनी पत्नी के साथ
सिंटेल की स्थापना की थी। आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र देसाई ने 2009 में
कंपनी के कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वह कंपनी के
अध्यक्ष हैं।
रोमेश वाधवानी
सिंफनी टेक्नॉलॉजी समूह के संस्थापक
और अध्यक्ष रोमेश वधवानी को सूची में 250वें पायदान पर रखा गया है। उनके
पास 1.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।
कवितार्क राम श्रीराम
गूगल बोर्ड में सदस्य और शेयरधारक कवितर्क राम श्रीराम इस सूची में 298वें पायदान पर रहे। उनके पास 1.6 अरब डॉलर की संपत्ति है।
मनोज भार्गव
पॉपुलर
एनर्जी ड्रिंक '5 ऑवर एनर्जी' के संस्थापक और मुख्यकार्यकारी अधिकारी मनोज
भार्गव को 311वें नंबर पर रखा गया है। वह 1.5 अरब डॉलर के मालिक हैं।
विनोद खोसला
विनोद खोसला को 328वें पायदान पर रखा गया है। इनकी संपत्ति 1.4 अरब डॉलर है।