मौरावां के पतेहर में आग के बाद नुकसान का आंकलन करता लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
असोहा। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव पतेहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से तीन सगे भाइयों की गृहस्थी जल गई। तीन भाइयों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया।
मौरावां की ग्राम पंचायत जंबूरपुर के मजरे पतेहर निवासी राधेलाल पुत्र लल्लू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने राधेलाल के भाई ओमप्रकाश और छत्रपाल के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों भाइयों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय तीनों भाई खेतों पर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही सभी घर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर लेखपाल रवि कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।