फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लगी आग, तीन भाइयों के घर जले

Mon, 20 Nov 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
विज्ञापन
मौरावां के पतेहर में आग के बाद नुकसान का आंकलन करता लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असोहा। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव पतेहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से तीन सगे भाइयों की गृहस्थी जल गई। तीन भाइयों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

मौरावां की ग्राम पंचायत जंबूरपुर के मजरे पतेहर निवासी राधेलाल पुत्र लल्लू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने राधेलाल के भाई ओमप्रकाश और छत्रपाल के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों भाइयों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय तीनों भाई खेतों पर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही सभी घर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर लेखपाल रवि कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें