फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री संचालक पर रिवाल्वर की बट से हमला

Tue, 09 Sep 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को दिल्ली रोड स्थित एक लोहे की पत्ती बनाने की फैक्ट्री में घुसकर दो बाइक सवार युवकों ने हवाई फायर की तथा फैक्ट्री संचालक के सिर में रिवाल्वर की बट से कई वार किए।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे फैक्ट्री के मजदूरों को धमकी देते हुए दोनों युवक फरार हो गये। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अपने चाचा द्वारा दिये उधार पैसे की मांग कर रहे थे।
सेक्टर एक निवासी देवेंद्र का दिल्ली रोड पर लोहे की पत्ती बनाने की फैक्ट्री है।

सोमवार रात लगभग 9 बजे वह फैक्ट्री बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के सामने बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक फैक्ट्री के अंदर आए और हवाई फायर किया।

गोली छत पर लगाए गए टीन पर लगी। गोली की आवाज सुनकर देवेंद्र अपने कार्यालय से बाहर आया। बाहर आते ही दोनों युवकों ने उसे गालियां देनी व लात घूंसे मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


देवेंद्र के सिर में रिवाल्वर की बट से भी कई वार किए। घायल होकर देवेंद्र वहीं गिर गया। शोर सुनकर फैैक्ट्री के मजदूर मौके पर जमा होने लगे, मजदूरों को आता देख हमलावर युवकों ने चाचा द्वारा दिये उधार रुपये की मांग करते हुए फरार हो गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

भाई लेकर आया पीजीआई
मजदूरों ने घटना की जानकारी देवेंद्र के भाई विजयंत को दी। विजयंत फैक्ट्री पहुंचा तथा देवेंद्र को उपचार के लिए पीजीआई ले गया। विजयंत ने घटना की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस से की। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच में मामला लेन-देन का लग रहा है। शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें