फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा सुधार के लिए ‘कुल’ में मंथन शुरू

Fri, 17 Oct 2014 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब परिणाम का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाली गुड़गांव की छात्रा पिंकी की मौत ने एमडीयू प्रशासन को सचेत कर दिया है।
विज्ञापन


एमडीयू प्रशासन ने बैठक कर परीक्षा के विभिन्न पहलुओं में सुधार की गुंजाइश तलाशी।

एमडीयू प्रशासन ने लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया है। पिंकी की मौत के बाद तीन कॉलेजों की कॉपियों को भी दोबारा जंचवा चुका है।

कुलपति एचएस चहल ने परीक्षा संबंधित हर पहलु की कमियों को तलाशने और उन्हें दूर कराने के इरादे से बृहस्पतिवार को मीटिंग बुलाई।

इस मीटिंग में परीक्षा संचालन, परीक्षा ड्यूटी, सुपरविजन, नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्कवायर्ड की कार्यप्रणाली सहित हर एक पहलु पर चर्चा की गई है। सूत्र ने बताया कि आंसर कॉपी की जांच करने वाले सभी परीक्षकों को भी अब लिखित में निर्देश दिए जाएंगे कि जांच के समय विशेष सतर्कता बरती जाए। अध्यक्षता कुलपति ने की। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, डीन एकेडमिक प्रोफेसर रवींद्र विनायक, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू, डीन डेवलपमेंट काउंसिलिंग प्रोफेसर इंदिरा ढुल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें