फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए एसआईटी गठित

Wed, 10 Dec 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती रोडवेज बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ के बाद युवकों की पिटाई के मामला में अब एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन


बराबर में दूसरी जांच भी चलेगी। इसके लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

एसआईटी में पुलिस उपाधीक्षक अपराध जांच शाखा व इंस्पेक्टर गरिमा को शामिल किया गया है। पूरे मामले पर एसपी शशांक आनंद भी निगरानी रखे हुए हैं।

पुलिस का दावा है कि हर पहलु की जांच की जाएगी ताकि सब कुछ साफ हो सके। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को रोहतक से सोनीपत जा रही बस में आसन गांव के तीन युवकों की गांव थाना खुर्द की दो बहनें पूजा और आरती ने पिटाई की थी। उनका आरोप है कि युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। 30 नवंबर को घटना का वीडियो वायरल होने से मामला तुल पकड़ गया। आरोपी युवक गिरफ्तार हुए और बाद में उन्हें जमानत मिल गई। दो दिन बाद इन्हीं दो बहनों का मारपीट का हुडा सिटी पार्क का एक और वीडियो सामने आया और इसी दिन लड़कों में पक्ष में कुछ महिला सवारी आईं। उन्होंने एफिडेविट देकर बयान दिए कि लड़कों ने छेड़छाड़ नहीं की और पूरा मामला सीट को लेकर झगड़े का है। लड़कों के परिजन और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें