मनचलों को सबक सिखाने वाली सगी बहनों का कहना है कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है, हमारी फोटो छपने में कोई दिक्कत नहीं है। गलत काम लड़कों ने किया है, मुंह तो उन्हें छिपाना चाहिए।
बेटियों पर नाज है : राजेश
पूजा व आरती के पिता राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें बेटियों पर नाज है। उनकी बेटियों ने बहादुरी का काम किया है। मुंह तो आरोपी युवकों को छिपाना चाहिए। यात्रियों ने भी बेटियों का साथ नहीं दिया। बेटी उनकी आन हैं। कभी सिर झुकने नहीं दिया है। मैंने बेटियों को बेटों की तरह पाला है।
ठोस कार्रवाई करेंगे : कविता जैन
‘लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला गंभीर है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’
कविता जैन, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरियाणा सरकार।