फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदार, अब छेड़छाड़ की तो बजेगा सायरन

Fri, 05 Sep 2014 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। छेड़छाड़ पर छात्रा सायरन बजाकर अलर्ट कर सकेगी।
विज्ञापन


डीसी ने दो माह के भीतर सभी गर्ल्स हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे और सायरन लगाने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल पर लागू होंगे। अनुपालना रिपोर्ट भी हॉस्टल संचालकों को डीसी और एसपी कार्यालय भेजनी होगी।
डीसी डॉ. अमित अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि छेड़छाड़ पर पुलिस और आसपास अलर्ट करने के लिए सायरन का होना जरूरी है।

दरअसल गर्ल्स हॉस्टल के पास आम लोगों और पुलिस की मौजूदगी हर समय नहीं रहती है। मनचले हॉस्टल तक छात्राओं का पीछा करते हैं। ऐसे में छात्रा परेशानी होने पर खुद या किसी परिचित को सूचना दे सायरन का प्रयोग कर सकेगी। इससे मनचलों को पकड़ना आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें