छेड़छाड़ से तंग आकर मधु और निकिता के आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक के नाबालिग साले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में सामने आया था कि वह भी छात्राओं का लगातार पीछा किया करता रहता था। अदालत ने उसे हिसार स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है।
वहीं, इसी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के परिजनों और पंचायत ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर सही जांच की मांग की। मामले में पुलिस ने अब से पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बड़ा बाजार स्थित कोचिंग सेंटर विद्या क्लासेज की 11वीं और 12वीं की छात्रा और सहेली निकिता और मधु ने छेड़छाड़ से परेशान हो 25 अगस्त जहर पीकर जान दे दी थी। छात्राओं ने अलग-अलग सुसाइड नोट में छेड़छाड़ को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंहपुरा कलां निवासी लोकेश, कोचिंग सेंटर संचालक, गिरावड़ निवासी रोबिन, फरमाणा निवासी सुनील को गिरफ्तार किया था। कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ 21 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
‘दोनों छात्राओं को तंग करने के मामले में पुलिस ने सेंटर संचालक के साले को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह भी उनका पीछा करता था। उसे मजिस्ट्रेट के आदेश पर हिसार के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। मामले में अभी जांच चल रही है।’
करण गोयल, डीएसपी, सिटी।