ये बात आपने भी सुनी होगी जो अकसर कही जाती है। साइंस और टेक्नोलॉजी कितनी ही आगे क्यों ने बढ़ जाए लेकिन किसी मृत व्यक्ति को जिंदा नहीं कर सकती है।
बात सही भी है, लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसका भी विकल्प खोज निकाला है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि आप अपने मृतक लोगों से भी विडियों चैट कर सकते हैं।
3,888 रुपए में माइक्रोमैक्स का 3G स्मार्टफोनमैसचूसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के आंत्रप्रनरशिप डिवेलपमेंट प्रोग्राम के तहत इंजिनियर्स, डिजाइनर्स और बिजनस से जुड़े लोगों ने Eterni.me के नाम से एक वेबसाइट तैयार की है।
टीम का दावा है कि उन्होंने किसी की व्यक्ति की मौत के बाद उसे डिजिटली रीकंस्ट्रक्ट यानी फिर से बनाने का उपाय खोजा है। इसके लिए उस आदमी के चैट लॉग्स, सोशल नेटवर्क इंफर्मेशन, फोटो और ईमेल्स की जरूरत पड़ेगी। इन जानकारियों के इस्तेमाल से उस आदमी की यादाश्त और तौर-तरीकों को रीकंस्ट्रक्ट किया जाएगा।
ये पांच स्मार्टफोन कर रहे हैं मुकाबला moto G सेवेबसाइट का कहना है, 'आप अपनी जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं, लगभग वह सब Eterni.me इकट्ठा करेगी। इन ढेर सारी जानकारियों को जटिल आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ऐल्गॉरिदम्स के जरिए प्रोसेस किया जाएगा।'
वेबसाइट आगे बताती है, 'इससे आपका वर्चुअल अवतार तैयार होगा, जो आपके व्यक्तित्व जैसा होगा। आपके न रहने पर इससे बात की जा सकेगी। यहां जोड़े परिवार-दोस्तों को सलाह और जानकारियां दे सकेगा।
एक नई वेबसाइट मृतकों के वर्चुअल अवतार बनाएगी, जिससे उन्हें चाहने वाले उनसे हमेशा विडियो चैट कर सकें।
फिलहाल अभी ये वेबसाइट पूरी तरह तैयार नहीं है फिर भी आप यहां अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।