फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी बैटरी को दोबारा इस तरह काम में लें

Fri, 03 Oct 2014 07:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल लीथियम बैटरी को काफी सक्षम माना जाता है। लीथियम की कमर्शियल माइनिंग करने योग्य संसाधन सीमित हैं। ऐसे में भविष्य में इस पर निर्भरता सवालों से घिरी हुई है।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखकर लंबे समय तक एनर्जी स्टोरेज के लिए पर्यावरण हितैषी विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इस दिशा में अब काम करते हुए स्वीडन की ऐंगस्ट्रोम लैब के वैज्ञानिकों ने बैटरी का एक बेहतर विकल्प पेश किया है।

मोबाइल चार्जिंग के 5 नायाब तरीकेयह बैटरी ऐसे बायोलॉजिकल मैटेरियल पर आधारित होगी, जिसे आसानी से रिसाइकिल किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इन नई बैट्रीज में एनर्जी कंटेंट लीथियम बैट्रीज की तरह ही होगा। यूरोपियन फलीदार पौधे ऐल्फैल्फ और पाइन रेजिन जैसे मैटेरियल की मदद से यह बैटरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने दिखाया कि जर्जर हो चुकी बैट्रीज से निकाले गए लीथियम का इस्तेमाल नए ढंग से किस तरह किया जा सकता है। बस इसमें कुछ बायो-मैटेरियल मिलाने की जरूरत होगी। इसके बाद बैटरी 99 प्रतिशत पहले की तरह ही काम करने लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें